फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुआ सम्मान, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुआ सम्मान, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुआ सम्मान, छात्रों ने दी सांस्कृतिक  प्रस्तुतियां
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/सिरसागंज। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्न्न का जन्मोत्सव बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार दिए। केक काटकर शिक्षकों को बधाई दी। कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


किड्स कार्नर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यालय की हैड गर्ल गौरी राजौरिया ने सभी छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षकों का स्वागत किया। छात्रा सिमरन ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रसंशा की। वहीं, गौरीशंकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। निदेशक कृपाशंकर मिश्रा, प्रबंधक उमाशंकर मिश्रा ने सभी शिक्षकों की सराहना की।
विज्ञापन


एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में डीआईओएस रितु गोयल ने जिले के कई शिक्षकों का सम्मान किया। रोटरी क्लब ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में शिक्षिका कल्पना राजौरिया, मोनिका जैन का शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान रेनू अरोरा, सुधा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल मौजूद रहे। ब्रजराज सिंह इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, निदेशक अनुपम शर्मा, मधु सिंह ने शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊदयाल डिग्री कालेज में पूर्व प्रधानाचार्य उन्मीत अरोरा, प्राचार्य डा. विनीता गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने भजन गीत, संदेश, एक्टिंग, चुटकुले सुनाए। माईप्लेवे स्कूल में प्रधानाचार्य रेनू गुप्ता ने छात्रों को शिक्षक की भूमिका बताई। खूबचंद्र महाविद्यालय में प्राचार्य डा. एसके अस्मित ने कहा कि शिक्षकों का महत्व बताया। इस दौरान अर्पिता सिंह, महाराज सिंह, डा. प्रशांत मौजूद रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में प्रबंधक गणेश गुबरेले ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।

शिकोहाबाद के जीआईसी नसीरपुर में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ढंग से रंगोली सजाई और केक काटा। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने सभी को बधाई दी। सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, कालीचरन, ऊषा यादव आदि मौजूद रहे।

जेएस विवि बालाजी कैंपस में प्राचार्य टीएन सिंह, उप कुलसचिव जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। शांतीदेवी आहूजा गर्ल्स डिग्री कॉलेज, डीआर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य ओपी यादव और दरमन सिंह यादव के साथ शिक्षकों को उपहार दिए। नारी शक्ति उड़ान ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर नीतू सिंह, ललिता, भावना बघेल, शोभा, शिवा, ऊषा, रुचि, ज्योती मौजूद रहे।

सिरसागंज पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लक्ष्मीचंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया। एके कॉलेज में डॉ. जीके गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। जिसमें डॉ. केके यादव, डॉ.रघु करोलिया, एके गुप्ता, पीके गुप्ता, सुनील कुमार, सुगंध कुमार, विजेंद्र यादव मौजूद रहे। प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विचार गोष्ठी कराई। अध्यक्षता गणेश चंद्र और संचालन अनिल नगर कार्यवाह ने किया। गोष्ठी में विभाग प्रचारक चंद्रनगर धर्मेंद्र कुमार, रामलखन जिला संघ चालक, चंदन सह विभाग प्रचारक, अनिल, नगर कार्यवाह, रामऔतार शर्मा आदि मौजूद थे।

नगर के ब्लूमिंग बड्स सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक राज पचौरी ने डॉ. राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रीशिव प्रसाद, श्री शिवप्रसाद मेमोरियल बालिका महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी बेनीराम शर्मा ने मां सरस्वती और डा. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजाराम वर्मा, भूतपूर्व प्रवक्ता दिनेशकांत दोषी का सम्मान किया गया प्रधानाचार्या लक्ष्मी शर्मा, अंजना शर्मा, एसके सक्सेना, योगेश श्रीवास्तव, संजय सागर, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

टाइनी टोटस इंटर कालेज में भी सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। शिक्षक मनमोहन शर्मा, शिखा राना, कामिनी शर्मा, पिंकी सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया। एमएस स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव चार्ल्स ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। ब्लूवेल स्कूल में प्रबंधिका अनीता सिंह ने सम्मान किया। वाइटल स्कूल में प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने सम्मान किया।

लायंस क्लब, एबीवीपी ने मनाया शिक्षक दिवस
टूंडला। लायंस क्लब ने शिक्षक दिवस पर शिक्षका नीतू श्रीवास्तव और अल्पना शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान बीएस कटियार, संजीव जैन, प्रदीप शर्मा, हेमंत कुमार जैन, आलोक उपाध्याय, संदीप जैन, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। एबीवीपी ने लीलावती इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया। सह प्रमुख सूर्यवंशी, संदीप ठाकुर, जितेन्द्र राना, राहुल, सतेन्द्र, अखिलेश, अभिषेक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed