{"_id":"5b54c2064f1c1b4c748b67d9","slug":"131532281350-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने को लेकर हो रहे आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए रविवार को गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया गया। वाशिंदों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए शीघ्र ही तीर्थ नगरी सोरों को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराने की मांग की।
आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरों के संबंध में भाजपा का रवैया उदासीनता पूर्ण है। अति प्राचीन तीर्थ लेकिन फिर भी भाजपा के द्वारा तीर्थ के संबंध में जो पक्षपात पूर्ण रवैया अपानाया जा रहा है वह ठीक नहीं है। बताया कि 10 जुलाई से युवा सोरों को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित कराने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी द्वारा कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन आगे भी लगातार चलता रहेगा। तीर्थ स्थल घोषित ना होने पर आंदोलन के अगले चरण में 24 जुलाई से दो दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसमें युवा क्रमिक अनशन में गांधी पार्क पर बैठेंगे। काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन में सचिन दुबे, माधव तिवारी, सचिन उपाध्याय, अंशुल दुबे, श्रीकृष्ण भारद्वाज, सीटू तिवारी, राधेश्याम रसिया, गोपाल भारद्वाज, कल्लू, छोटू पंडित, राधारमण महेरे, शिवकुमार कुशवाहा, प्रशांत वशिष्ठ, उस्मान, कपिल पंडित, रवि, सूची, जय किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।