फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कारनामा नकल माफिया का, फंसाए गए बीटीसी प्रशिक्षु

कारनामा नकल माफिया का, फंसाए गए बीटीसी प्रशिक्षु

Fri, 16 Mar 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कारनामा नकल माफिया का, फंसाए गए बीटीसी प्रशिक्षु
नकल
एटा। अलीगंज रोड स्थित दीन बंधु दीनानाथ महाविद्यालय में पकड़े गए सामूहिक नकल के खेल में एक और खेल हो गया। मामले में 10 कक्ष निरीक्षक बीटीसी प्रशिक्षुओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि सामूहिक नकल कराने वाले माफिया को बख्श दिया गया। कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कालेज के प्राचार्य की तहरीर पर परीक्षा अधिनियम के तहत मामला लिखा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी वरुण सिंह ने गुरुवार को अलीगंज रोड स्थित दीन बंधु दीनानाथ महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराने के मामले में 10 कक्ष निरीक्षकों को गिरफ्तार किया था। मामले में देर रात तक कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ चलती रही लेकिन एक भी कक्ष निरीक्षक ने नकल माफिया का नाम उजागर नहीं किया। वहीं प्रशासन को तहरीर देने के लिए भी कोई नहीं मिला। विवि के अधिकारियों समेत परीक्षार्थियों में से कोई भी तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया। आलम यह रहा कि हारकर कालेज के प्राचार्य डा. सुधीर पालीवाल की तहरीर पर 10 कक्ष निरीक्षकों विपिन, अमरीश, विवेक, दुष्यंत सिंह, रवि कुमार, शशिकांत, अमित उपाध्याय, रजनीश कुमार, सतीश और पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। मामले में कोतवाली देहात के दो दारोगाओं को ही जांच अधिकारी बनाया गया है। ऐेसे में जांच में बड़े खेल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक को भी बख्शा
सामूहिक नकल मामले में प्रशासन ने कार्रवाई के बाद कालेज के प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापक समेत तमाम जिम्मेदारों को बख्श दिया है। हालांकि कहा जा रहा है कि जांच में कई जिम्मेदार नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ताधारी नेताओं ने की सिफारिश
-एक ओर योगी सरकार नकल रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं गुरुवार देर रात तक सत्ताधारी नेता ही सिफारिश करने में लगे रहे। कार्रवाई में ढिलाई कराने के लिए कई अहम माननीयों के साथ तमाम पार्टियोें के नेताओं ने प्रशासन से पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed