फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पीड़ित को न्याय दिलाना ही वकील का धर्म: न्यायमूर्ति

पीड़ित को न्याय दिलाना ही वकील का धर्म: न्यायमूर्ति

Sat, 17 Feb 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित को न्याय दिलाना ही वकील का धर्म: न्यायमूर्ति
सुप्रीम कोर्ट
मैनपुरी। अधिवक्ता का कोई जाति और धर्म नहीं होता है। पीड़ित को न्याय दिलाना ही उसका धर्म है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर अधिवक्ताओं को काम करना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। वकीलों को संगठित और एकजुट होना चाहिए। यह बातें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहीं।
विज्ञापन


शनिवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा सिस्टम के तहत ही जज और वकील मिलकर पीड़ित को न्याय दिलाते हैं। अंतिम न्याय तो ईश्वर ही करता है, लेकिन जज का न्याय भी ईश्वरीय कृत्य माना जाता है। न्यायपालिका भगवान के बाद न्याय देने का काम करती है। अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष न्याय देने का काम जज करते हैं। वकीलों को एकजुट देखकर खुशी होती है। वकील और जज का एक साथ मिलकर काम करने का सिस्टम सभी को एक करता है। वकील और जज एक ही सिक्के के दो पहलू और एक ही रथ के दो पहिए हैं।
विज्ञापन


जिला जज नंदलाल ने कहा वकीलों को बिना भेदभाव के काम करना चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए। वकील एकजुट होकर व्यवस्था के साथ कार्यरत और संघर्षरत रहें। संचालन एएच हाशमी नदीम वकील ने किया। कार्यक्रम में सीजेएम तरुण कुमार सिंह, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष दरबेश कुमारी यादव, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव विश्व विमोहन राजपूत, जीकेडी मेहरोत्रा, पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, राजीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed