{"_id":"5a65f0f64f1c1b83268b5d01","slug":"131516630262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंती कमरे में विराजे ठाकुर श्रीराधारमणलाल जू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंती कमरे में विराजे ठाकुर श्रीराधारमणलाल जू
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वसंत पंचमी की छटा सोमवार को शाहबिहारी मंदिर में साकार हुई। रंग बिरंगी रोशनी से नहाए वसंती कमरे में विराजमान होकर ठाकुर राधारमणलाल जू महाराज के दर्शन पाकर भक्त भी निहाल हुए। पीले रंग की पोशाक धारण किए ठाकुर राधारमण लाल जू की झांकी के दर्शन को भक्त अपलक निहारते रहे।
वसंती कमरे में झाड़-फनूस और रंग बिरंगी रोशनी के बीच ठाकुरजी की छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। सुबह दर्शन खुलते ही संपूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधारमणलाल जू के जयकारों से गूंज उठा। वसंत पंचमी पर ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदन किए गए। वर्ष में वसंत पंचमी के अवसर पर सिर्फ दो दिन खुलने वाले वसंती कमरे के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहा। भक्तों की टोलियां भजन एवं होली के गीत गाते हुए चल रहे थे। मंदिर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए।