फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कुसमरा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग, बवाल

कुसमरा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग, बवाल

Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुसमरा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग, बवाल
चुनाव में बवाल की सूचना पर दौड़ती रही पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। निकाय चुनाव को लेकर रविवार को शहर से लेकर देहात तक कई बूथों पर जमकर बवाल हुआ। कुसमरा के पोलिंग बूथ पर दरोगा ने भाजपा प्रत्याशी को धक्का मारकर निकाल दिया। इसके बाद सपा के लोगों ने फायर कर दिए।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने भी पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ता देख सीडीओ बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही समझा कर लोगों को शांत कराया। इसके अलावा शहर के कई पोलिंग बूथों पर भी फर्जी मतदान को लेकर झड़पें हुईं हैं।
विज्ञापन


कुसमरा में रविवार को पोलिंग बूथ संख्या चार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मतदान प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप तिवारी जब पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद एक दरोगा रामबाबू ने उन्हें धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। प्रदीप ने इसका विरोध किया तो पीछे से एक व्यक्ति ने फायर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ पर अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। मतदान करने आए लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक भी आ गए। उनके आते ही माहौल और गर्म हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। हालात बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद सीडीओ विजय कुमार गुप्ता बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों ही प्रत्याशियों से बातचीत कर वहां जमा भीड़ को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। करीब एक घंटा तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। जिसके चलते सीडीओ ने खुद मौजूद रह कर मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराया।

वहीं भाजपा प्रत्याशी ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि वह फर्जी मतदान रोकने के लिए गए थे। वहां मौजूद एक दरोगा ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया। तभी सपा प्रत्याशी के समर्थकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए।

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में सफेद अपाचे सवार युवकों ने पोलिंग बूथ पर फायरिंग कर दी। इससे मतदान करने आए लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी इधर उधर छिप गए। जानकारी के मुताबिक महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में मतदान प्रक्रिया चल रही थी। तभी दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


इसके कुछ देर बाद सफेद अपाचे पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अवैध असलाह से फायरिंग कर दी। इससे मतदान करने आए लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। मगर तब तक फायरिंग करने वाले नगला जुला की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed