{"_id":"5a0498d34f1c1bf4688ba3b8","slug":"131510250707-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशियों की सूची फाइनल होते ही भाजपा में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशियों की सूची फाइनल होते ही भाजपा में घमासान
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। निकाय चुनावों के लिए भाजपा की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही विद्रोह फैल गया। टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल का आवास घेर लिया और उनके भाई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता को लेकर भी आक्रोश था आरोप मनमानी का लगाया जा रहा था।
भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची बुधवार रात को जारी हुई थी। आरोप है कि टिकट की लाइन में लगे भाजपा के कई प्रमुख नेताओं का सूची से पत्ता साफ कर दिया गया है। हाल ही में दूसरे दलों से आए कुछ लोगों को टिकट दिए गए हैं। सूची में नाम न देख पार्टी कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। पार्षद के प्रत्याशियों को बी फार्म के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर बुलाया गया था।
गुस्साए कार्यकर्ता सुबह सात बजे ही नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था। नानक चंद्र अग्रवाल पर वर्तमान में पार्टी का कोई दायित्व नहीं है लेकिन वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन के भाई हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप था टिकटें यहीं से फाइनल हुई हैं। जब नानकचंद्र पर कोई दायित्व नहीं तो उनके आवास से बी फार्म क्यों दिए जा रहे हैं। कार्यकर्ता दोनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर हुई नारेबाजी के दौरान महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शिवमोहन श्रोती और चुनाव संचालन समिति के कृष्ण मुरारी अग्रवाल भी रहे। कृष्ण मुरारी से हंगामा करते कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पैसा लेकर टिकटों का वितरण किया गया है। इस दौरान वपिन शर्मा, प्रमोद कुमार राजपूत, विकास पालीवाल, विनोद कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनील यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने कार्यकर्ताओं को शांत किया।
वार्ड संख्या चार में भाजपा कार्यकर्ता विनोद टिल्लू की जगह संघमित्रा को टिकट दिया गया है। उनके परिवार की हिस्ट्री को नजरअंदाज किया गया है। वार्ड संख्या 12 से भाजपा कार्यकर्ता मनोज शंखवार की टिकट कट गई, वहीं वार्ड संख्या 26 से पूर्व सभासद पूनम शर्मा को टिकट देने का विरोध किया।
वार्ड संख्या 28 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार की जगह पूर्व बसपा सभासद तुरषनपाल को टिकट, वार्ड संख्या 42से पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा के भाई विपिन शर्मा का टिकट काटकर सपा में रहे देशदीपक गुप्ता की पत्नी मधु गुप्ता को टिकट देने का विरोध किया।
वार्ड संख्या 35 से भाजपा के सुनील यादव का टिकट काट कर सपा एमएलसी दिलीप यादव के परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव को टिकट देने का विरोध किया। भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार का टिकट काट कर राहुल कुमार को टिकट देने पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। वार्ड नं. 41 और आर्य नगर वार्ड से पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट न देने का विरोध किया।
वार्ड संख्या सात से भाजपा की टिकट मांग रहे पुराने कार्यकर्ता रघुवर दयाल और वार्ड संख्या 38 से नवनीत शुक्ला ने पार्टी नेताओं पर उन्हें गुमराह कर दूसरे को टिकट देने क ी बात कही। दोनों अपनी व्यथा सुनाते-सुनाते कैमरे के सामने रोने लगा। पार्टी का युवा कार्यकर्ता मनोज शंखवार भी रो उठा। वह कई महीनों से क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे।
भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची में भी खामियां भी हैं। भाजपा नेता अशोक शर्मा हरि की पत्नी भी सुबह नानक चंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंची। उनका कहना था कि सूची में प्रत्याशी की जगह किसी ओर का नाम दर्ज कर उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई है। वहीं लाइनपार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला प्रत्याशी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए।