फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पैसेंजर के ब्रेक जाम, टला हादसा

पैसेंजर के ब्रेक जाम, टला हादसा

Mon, 21 Aug 2017 12:53 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
पैसेंजर के ब्रेक जाम, टला हादसा
आगरा/बरहन। चमरौला रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह टूंडला-दिल्ली टीएडी पैसेंजर के पहियों में चिंगारी निकलने के साथ ही ब्रेक जाम हो गए। गाड़ी तेज झटके के साथ रुकी। इस पर यात्रियों में चीखपुकार और भगदड़ मच गई। कई यात्री ट्रेन से कूदे। कई के चोटें भी आईं। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। कानपुर रेल मंडल प्रशासन ने शाम छह बजे ट्रेन के रद्द होने की घोषणा की।
विज्ञापन


टीएडी पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 64583) रविवार सुबह मितावली स्टेशन से छूटने के बाद बरहन की ओर जा रही थी। इससे पहले गोवल गांव के पास गेट नंबर 78 के गेटमैन पंकज कुमार ने बोगी से चिनगारी निकलती देखकर ड्राइवर को सूचना दी। ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने के बाद निरीक्षण किया। कोई कमी नहीं मिलने पर वह ट्रेन को बरहन स्टेशन तक ले आया। यहां से 7.11 बजे ट्रेन चमरौला स्टेशन की ओर रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


चमरौला स्टेशन पर पहुंचते ही ड्राइवर ने गाड़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, तभी बीच में लगे इंजन के पहियों से चिनगारी और धुआं उठा। तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। झटका लगने पर यात्रियों ने समझा कि ट्रेन डिरेल हो गई है। काफी यात्री ट्रेन से कूद पड़े। गनीमत रही कि इस दौरान दूसरी पटरी पर कोई गाड़ी नहीं आ रही थी। हादसे के बाद चालक ने कंट्रोल रूम टूंडला में इंजन फेल होने की सूचना दी। तकनीकी विभाग की टीमें देर रात तक खामी को दुरुस्त करने में लगी थीं। वहीं यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाया। करीब 11 बजे टूंडला से दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर से कई यात्री गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी को तरसे यात्री, घंटों फंसे रहे
इंजन में खराबी के ठीक होने का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री घंटों तक प्लेटफार्म पर भटकते रहे। प्लेटफार्म पर लगे दो हैंडपंप खराब थे। इससे बच्चे भी पानी को तरस गए। गांव भी दूर था, ऐसे में घंटों तक दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed