{"_id":"5995dce64f1c1ba50f8b45be","slug":"131502993638-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े अस्पताल का किया निरीक्षण
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते सचिव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद।
शासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को जिला अस्पताल का दौरा किया। देरी से आने वाला स्टाफ भी यूनिफार्म पहनकर अपने पटल पर दिखाई दिया। सौ शैय्या अस्पताल अभी तक शुरू न होने का मामला नगर विधायक मनीष असीजा ने बुधवार शाम को ही प्रमुख सचिव को बता दिया था।
सबसे पहले जितेंद्र कुमार ने जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (शिशु सघन इकाई) का निरीक्षण करने पहुंचे। यहंा स्टाफ से पूछा कि आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है या नहीं। उन्होंने नवजात के इलाज में कैसी भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। यहां पर्याप्त संख्या में चिकित्सक की तैनाती न होने की समस्या सामने आई। प्रमुख सचिव एनआरसी केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल की पैथोलाजी में निरीक्षण किया। यहां लाइन में खडे़ मरीजों से पूछा कि जांच के नाम पर कोई शुल्क देना पड़ता या नहीं? मरीजों ने शुल्क न लगने की बात कही। उन्होंने जांच मशीन के बारे में जानकारी पैथोलॉजी के प्रभारी डा. नवीन जैन से ली। इसके बाद ब्लड बैंक गए।
जल्द ही कंपोनेंट सुविधा शुरू करने की बात कही, जिस पर ब्लड बैंक प्रभारी ने नई बिल्डिंग की जरूरत बताई। प्रमुख सचिव ने यह प्रस्ताव पास कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव ने बंद पड़ी नवनिर्मित सौ शैय्या महिला विंग की बिल्डिंग को देखा। प्रमुख सचिव यहां सिर्फ पांच मिनट ही रुके। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि यह बिल्डिंग संसाधन और स्टाफ के अभाव में शुरू नहीं हो सकी है। कई बार शासन को पत्र जा चुका है विधायक भी विधानसभा में इस मामले को उठा चुके हैं। डीएम नेहा शर्मा, एडीएम उदय सिंह, सीएमएस डा. आरके पांडेय, महिला सीएमएस डा. साधना राठौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से सुने पहाड़े
मक्खनपुर। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मक्खनपुर में निरीक्षण किया। एमडीएम रसोई को चेक किया, स्वच्छता के साथ एमडीएम बनाने के निर्देश दिए। कक्षा सात की छात्रा कंचन से 17 का पहाड़ा सुना, छात्रा ने फटाफट पहाड़ा सुनाया तो छात्रा को सराहा। कक्षा छह की रेशमा से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा। छात्र-छात्राओं को कॉपी-पेंसिल बांटी।
तैयारी थी पूरी, नहीं पहुंचे सचिव
शिकोहाबाद। प्रमुख सचिव के कोतवाली के निरीक्षण की सूचना से बुधवार शाम से ही थाने में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह से ही सीओ संजय वर्मा, एएसपी पेशकार विजय सिंह और एसओ ऊदल सिंह थाने में साफ-सफाई कराने, अभिलेख पूरा करने, गार्ड ऑफ आनर के लिए रिहर्सल कराते रहे। कमियां मिलने पर पेशकार ने दो मुशियों के खिलाप रपट भी लिखाई। थाने में साफ-सफाई और पानी का छिड़काव भी कराया। जैसे ही मुख्य सचिव के न आने की सूचना मिली, अधिकारियों ने राहत की सांस ली।