फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th class student was made a criminal father is a bookie police tortured son all night

UP: 12वीं के छात्र को बना दिया अपराधी...रातभर पुलिस ने किया टार्चर, मां ने लगाई डीसीपी से न्याय की गुहार

Tue, 27 May 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 09:45 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने 12वीं के छात्र को उस समय पकड़ लिया, जब वो ट्यूशन जा रहा था। उसे रातभर पुलिस चौकी में रखकर टार्चर किया गया। छात्र की मां का कहना है कि पुलिस ने 70 हजार रुपये वसूल लिए, जिसके बाद बेटे को छोड़ा। 
 

विज्ञापन
12th class student was made a criminal father is a bookie police tortured son all night
12वीं के छात्र की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नौबस्ता (लोहामंडी) की रूपमति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोमवार को डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत की। कहा कि 21 मई की शाम को ट्यूशन जा रहे बेटे महावीर को पुलिस ने पकड़कर टार्चर किया। 70 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ा। मामले में एसीपी लोहामंडी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रूपमति ने बताया कि महावीर(18) इंटर पास है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। बेटे को चाैकी ले गए, जहां थर्ड डिग्री दी। एक लाख रुपये की मांग की। वह रातभर चाैकी के बाहर बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें -  STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़


 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई की सुबह 9 बजे 70 हजार रुपये लेने के बाद बेटे को छोड़ दिया गया। इतना सब करने के बाद भी थाने का एक सिपाही घर की निगरानी कर रहा है। मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मामले की जांच एसीपी लोहामंडी को सौंपी।

ये भी पढ़ें -  UP: विदेशी असलहे की खरीद-फरोख्त...भाजपा नेता को भी बेचा गया एक शस्त्र, STF जांच में बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि महावीर का पिता रामसेवक सट्टा लगवाता है। उसका वीडियो भी सामने आया था। इस पर पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। वह भाग गया था। बेटे को पकड़कर लाए थे। अपराध में वह भी शामिल है। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। अब पुलिस आरोपी के पिता को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। इस पर पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
 
ये भी पढ़ें -  UP: अवैध असलहा की मंडी रहा है आगरा, शास्त्रीपुरम में पकड़ी गई थी फैक्टरी; मुंगेर से भी सप्लाई


 

कोर्ट में क्यों नहीं किया पेश?
महिला ने बताया कि पुलिस पति पर सट्टा कराने का आरोप लगा रही है, जबकि वह ठीक से देख भी नहीं पाते हैं। घर में रहते हैं। जैसे-तैसे घर चल पा रहा है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया है। इसके बावजूद थाने से छोड़ दिया। पुलिस ने कोर्ट में क्यों नहीं पेश किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed