फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आक्रोश और अज्ञानता ने ले ली युवक की जान

आक्रोश और अज्ञानता ने ले ली युवक की जान

Thu, 20 Dec 2018 11:19 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश और अज्ञानता ने ले ली युवक की जान
कटरा समान(मैनुपरी)। किशनी थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में करंट लगने से एक युवक बेसुध हो गया। परिजनों ने उसे मरा मानकर मैनपुरी-किशनी मार्ग पर करीब एक घंटा तक जाम लगाए रखा। जब पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गई। इस बीच अचानक युवक को सांस आता देख सभी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने दो टूक कह दिया कि समय से आते तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में मीटर लगाने का काम चल रहा है। 20 वर्षीय विकास कश्यप के घर में मीटर लगाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकास घर पर लग रहे मीटर की केबल पकड़े हुए था। तभी केबल अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन से छू गई। केबल छूते ही उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे किसी झोलाछाप के पास ले गए। झोलाछाप ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने विकास को मरा समझकर मारुति वैन में लिटा लिया और बीच रोड पर गाड़ी खड़ी करके मैनपुरी-किशनी मार्ग पर शाम करीब चार बजे जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। युवक को मरा समझकर करीब एक घंटे तक परिजन और ग्रामीण हंगामा करते रहे। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा का प्रयास किया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए शव को एंबुलेंस में रखने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस और भीड़ के बीच नोकझोंक हो रही थी, उधर परिवार की महिलाएं शव हाथ पटक-पटक कर विलाप कर रहीं थीं। इसी बीच युवक की सांसें लौट आईं। युवक को जिंदा देख परिजन आनन फानन में उसे लेकर किशनी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने ठेकेदार सतेंद्र चौहान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जाम से परेशान रहे लोग
युवक को मरा समझकर परिजनों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। परिजनों ने शाम करीब चार बजे जाम लगाया। युवक को सांस आने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। इस कारण अपने आप ही जाम खुल गया। जाम करीब एक घंटे बाद शाम पांच बजे खुल सका। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


समय से मिलता इलाज तो बच जाती जान
परिजनों के अनुसार युवक को करंट करीब साढ़े तीन बजे लगा था। इसके बाद परिजन करीब एक घंटे तक जाम भी लगाए रहे। किशनी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि करंट से हार्ट की रफ्तार कर हो जाती है और शरीर शिथिल हो जाता है। हो सकता है कि युवक की हार्ट की धड़कन कम हो गई हो।

ठेकेदार का कर्मचारी रामवरन लाइन का शटडाउन लेकर काम कर रहा था। वहीं 11 हजार की लाइन भी निकल रही थी, केबल लाइन में छू जाने से हादसा हुआ है।
राजेश पाल सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed