{"_id":"5b6f1ff54f1c1bf3258b4626","slug":"121534009333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली अमावस्या पर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली अमावस्या पर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हरियाली अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह आराध्य को फूलबंगले में विराजमान देख भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा। वर्षोें बाद सुबह सजाए गए फूलबंगले के दर्शन के लिए मंदिर में अपार भीड़ रही।
मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। इधर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, रामादामोदर, सेवाकुंज, निधिवन, इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, प्रेम मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगने लगी।
उधर, गर्मी के मौसम में आराध्य को ठंडक देने के उद्देश्य से करीब पांच माह से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाए जा रहे कलात्मक फूलबंगलों के निर्माण की शृंखला का हरियाली अमावस्या को समापन हो गया।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन फूलबंगलों में रायबेल, चंपा, चमेली, गुलदाबरी, गुलाब, गेंदा आदि फूलों का प्रयोग किया गया। सायंकालीन बेला में सजाए जा रहे फूलबंगले में विराजमान होकर जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी ने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। वहीं पिछले तीन दिन से सुबह सजाए गए फूलबंगले के दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए।