{"_id":"5b43946c4f1c1b55238b5525","slug":"121531155564-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी भगवंत में ईंटों का ढेर गिरने से वृद्ध की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी भगवंत में ईंटों का ढेर गिरने से वृद्ध की दबकर मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
डेमाो
- फोटो : डेमाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। ईंटों के ढेर की छांव में लघुशंका कर रहे वृद्ध के ऊपर ईंटें गिरने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में वृद्ध को चिकित्सक के पास लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी भगवंत निवासी अमर सिंह (70) पुत्र स्व. रेवतीराम सोमवार दोपहर दो बजे करीब घर के पास ही ईंटों के ढेर की छांव में बैठकर लघुशंका कर रहा था। तभी एक बिल्ली ने ईंटों के ढेर पर छलांग लगा दी। इसके चलते ईंटों का ढेर भरभरा कर वृद्ध के ऊपर गिर पड़ा। ईंटों में दबकर वृद्ध अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ईंटों के ढेर के गिरने से हुई आवाज पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलावस्था में अमर सिंह को लेकर चिकित्सक के पास दौड़े लेकिन रास्ते में ही अमर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया गया।