{"_id":"5ae9ed3d4f1c1b9c098b7ce8","slug":"121525280061-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद माफी मांगे या पार्टी उन्हें निष्कासित करे : हरनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद माफी मांगे या पार्टी उन्हें निष्कासित करे : हरनाथ सिंह
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भाजपा से राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बुधवार को एएमयू के छात्रसंघ कार्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने के मामले पर आक्रोश जताया। उन्होंने एएमयू को देशद्रोही ताकतों का अड्डा बताते हुए एएमयू प्रशासन और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की और पार्टी नेतृत्व से मंत्री की शिकायत की है।
शांति नगर आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अलीगढ़ की मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ कार्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लगाना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत का विभाजन कराया और हिंदुस्तान के लाखों लोग बेघर हुए चाहे वह हिंदू हों या मुसलमान।
ऐसे में अपराधी की एएमयू कार्यालय में फोटो लगना खुला देशद्रोह है। ऐसे अपराधी को महिमामंडित करने वाले लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एएमयू प्रारंभ से ही देश विरोधी ताकतों का अड्डा रहा है जिसे तथाकथित राजनीतिक दलों और नेताओं का हमेशा साथ मिला है। एएमयू में ऐसे लोगों का जमावड़ा है जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोहम्मद अली जिन्ना को महापुरुष कहा है। मुझे लगता है कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया है। मैने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को ट्वीट कर शिकायत की है। स्वामी प्रसाद मौर्य या तो माफी मांगे या फिर उनको पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। उनको याद करना चाहिए कि एमएलए बनने के लिए भाजपा के दरवाजे पर वे गिड़गिड़ा रहे थे। उनको भाजपा ने मंत्री बना दिया। उनको ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखूंगा। एएमयू प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।