{"_id":"5aabd4064f1c1b68248b58da","slug":"121521210374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने महिला श्रद्धालु के सिर पर ईंट गिराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने महिला श्रद्धालु के सिर पर ईंट गिराई
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु के सिर पर बंदर ने ईंट गिरा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक की बताई गई है। इस घटना से मंदिर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर प्रबंधन मामले की जांच की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताए अनुसार आगरा के बल्केश्वर निवासी सुभाष अपनी पत्नी सरला देवी (55) के साथ शुक्रवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। दोनों ने ठाकुरजी के दर्शन किए और परिक्रमा करते हुए गेट नंबर एक के पास पहुंचे। तभी गेट के ऊपर से बंदर ने एक ईंट गिराई जो सरला के सिर पर गिरी। उन्हें गंभीर हालत में सुभाष मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की मदद से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम लेकर पहुंचे। सुभाष के अनुसार सरला के सिर में 20 टांके आए हैं।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना गेट नंबर एक के पास प्याऊ की है। प्याऊ की छत पर ईंट कैसे पहुंची इसकी प्रबंधन जांच करा रहा है। वृंदावन में हैं 40 हजार बंदर वृंदावन क्षेत्र में बंदर पकड़ो अभियान चला रही संस्था एमआरसी आयुर्वेदा के अध्यक्ष डा. अभिषेक शर्मा के अनुसार वृंदावन में 30 से 40 हजार बंदर हैं, जबकि शासन ने उन्हें 300 बंदर पकड़ने की अनुमति दी है। सामाजिक कार्यकर्ता मधुमंगल शुक्ल ने भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन