{"_id":"5aa6b5974f1c1bbe758b50e2","slug":"121520874903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। खेत पर गई महिला के साथ आरोपी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। मारपीट के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला देर शाम करीब आठ बजे खेत पर गई थी। तभी नन्नू सिंह पुत्र दलेल सिंह निवासी बागवाला ने उसे पकड़ लिया और बंधकबनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू आदि से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
आरोपी ने महिला को रात भर बंधक बनाकर रखा। सुबह होने पर महिला ने चीखपुकार की तो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी देहात ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज करा दी गई। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।