फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   युवाओं को एक विचार, एक व्यवहार अपनाने की जरूरत: ओमपाल

युवाओं को एक विचार, एक व्यवहार अपनाने की जरूरत: ओमपाल

Sun, 11 Feb 2018 11:39 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को एक विचार, एक व्यवहार अपनाने की जरूरत: ओमपाल
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा। राष्ट्र की आराधना और निर्माण के लिए नाम नहीं काम की जरूरत है। सतयुग से कलियुग तक आरएसएस का पुराना इतिहास है। दुख की बात है कि युवा आज राष्ट्र निर्माण के काम को भूलते जा रहे हैं। सबको नाम चाहिए, मगर काम कोई नहीं करना चाहता।
विज्ञापन


देश को आगे बढ़ाने और राष्ट्र के उत्थान के लिए व्यवहार में दोष लाए बिना काम करने की जरूरत है। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहीं। जीआईसी मैदान में आयोजित आरएसएस के राष्ट्र आराधना संगम कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवा स्वंय सेवकों को समाज और राष्ट्र के विकास को कई सीख और नसीहतें दीं।
विज्ञापन


संगम का शुभारंभ सुबह योग और प्राणायाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए दो हजार युवाओं ने योग और प्राणायाम किया। इससे पूर्व ध्वज वंदन, अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि 92 साल से संघ भारत मां की गाथा का गान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश्चंद्र से लेकर राम, राम से कृष्ण, कृष्ण से शिवाजी, महर्षि अरविंद, महर्षि दयानंद, रामकृष्ण परमहंस, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र के निर्माण और उत्थान को तमाम सूत्र दिए। भगवान राम ने अपने यौवन को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। आज के दौर में राम का नाम लेने वाले बहुत हैं, लेकिन राम का काम करने वालों की कमी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का काम हमेशा युवाओं ने किया है और उसे शिखर तक पहुंचाया है।

उन्होंने संघ के बारे में युवाओं को बताया डा. हेडगेवार ने बस देश के निर्माण को एक घंटा देने के लिए कहा है। जिसके रूप में आज 50 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं लगती हैं। संघ राजनीति नहीं करता, लेकिन लोकसभा में संघ है। युवाओं से कहा एक विचार, एक व्यवहार, एक सूत्र और एक सिद्धांत से चलने की जरूरत है। डोर टू डोर, मैन टू मैन और हार्ट टू हार्ट के ध्येय के साथ समाज के बीच जाकर प्रेरित करने का काम युवा ही कर सकते हैं। 15 साल में बहुत कुछ बदला है, लेकिन हमको अपने मूल भाव को नहीं बदलने देना है। इस दौरा युवाओं से श्रेष्ठ व्यवहार के साथ समाज में राष्ट्र निर्माण को काम करने की सीख दी।


इसके बाद मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिला जज रमेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, जिला संघ चालक महेश, विभाग संघ चालक उमाशंकर ने संबोधन दिया। इस मौके पर संघ प्रार्थना और ध्वज प्रणाम के बाद कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक विपिन वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, प्रांतीय अधिकारी ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख सुभाष चंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, जिला प्रचारक प्रशांत, नगर कार्यवाह ग्रीश, जिला कार्यवाह डा. संजीव, विभाग कार्यवाह सौरभ, दान सहाय, जिला प्रचार प्रमुख विजय पाठक, अंबरीश जैन, नगर संघ चालक चेतनदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed