{"_id":"5a316dc14f1c1bc5668b4bdc","slug":"121513188801-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान नहीं कराने पर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान नहीं कराने पर गरमाई राजनीति
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम फीराेजाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने सपा के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर वार्ता करते हुए कहा शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान और वंदेमातरम नहीं कराया गया। समाजवादी पार्टी गलती के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी पार्क में मंगलवार को मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और वंदेमातरम् तक नहीं हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के लोग हताशा का शिकार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हीं लोगों ने मंडल और जिले के उच्च अधिकारियों, भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्री की उपस्थिति में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के मिशन की पूर्णतया अवहेलना की।
भाजपा के पदाधिकारी जीत की खुशी में देश को भूल गए। शपथ ग्रहण में प्रदेश के अन्य जिलों में राष्ट्रगान और वंदेमातरम हुआ। समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम में हुई चूक के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग करती है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डा. मनोज यादव, देशदीपक यादव, जगमोहन यादव, धर्मदास शंखवार, नीरज यादव मौजूद रहे।