फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिलाधिकारी ने रोका दो खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन

जिलाधिकारी ने रोका दो खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन

Thu, 14 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने रोका दो खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन
मैनपुरी। निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने पर डीएम ने दो खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने और जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा गंदगी मिलने पर ग्राम सिंहपुरा की सफाई कर्मी का वेतन रोकने, प्रधान को चेतावनी जारी करने, नगला कुशल की आंगनबाड़ी शशिकला को चेतावनी जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम प्रदीप कुमार गुरुवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सिंहपुरा पहुंचे। वहां प्रांगण में गंदगी देख गुस्सा जताया। आंगनबाड़ी कक्ष में कंडे रखे थे। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक रेखा चौहान को स्कूल में सफाई रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी 11.30 बजे की कर दिए जाने, कई बच्चों को यूनिफार्म और किसी भी बच्चे को बैग नहीं वितरण पर नाराजगी जताई। सिंहपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 50 बच्चोें की तुलना में मौके पर पांच बच्चे ही मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी ने बताया कि अभी इस माह का पुष्टाहार भी नहीं मिला है। वहीं निरीक्षण में केंद्र की सहायिका किरण गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिलाधिकारी ने 12.25 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला कुशल पहुंचे, तो वहां सभी शिक्षक और छात्रों को गायब पाया। विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण कैंप चल रहा था। स्कूल का गेट टूटा और मार्ग भी क्षतिग्रस्त था। उन्होंने ग्राम प्रधान को तत्काल बाउंड्री रास्ता, गेट को ठीक कराने के आदेश दिए। साथ ही समय से पहले विद्यालय बंद करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र की वजन मशीन खराब मिली। गांव में सात बच्चे अति कुपोषित एवं छह बच्चे कुपोषित मिले। छह में से तीन गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। डीएम ने निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी जेपी पाल, बरनाहल शंकर दयाल नामदेव का वेतन रोकने के आदेश दिए।


वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार न पहुंचने पर जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। गंदगी मिलने पर सिंहपुरा की सफाई कर्मी का वेतन रोकने, ग्राम प्रधान को चेतावनी जारी करने, नगला कुशल की आंगनबाडी कार्यकर्ता शशीकला को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed