फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   120 Patients Treated at Two-Day Health Camp During Road Safety Month at Raibha Toll Plaza

Agra: रायभा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा का संदेश, दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का इलाज

Fri, 09 Jan 2026 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 08:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रायभा टोल प्लाजा पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।

विज्ञापन
120 Patients Treated at Two-Day Health Camp During Road Safety Month at Raibha Toll Plaza
स्वास्थ्य कर्मी ।स्रोत:विभाग

विस्तार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, टाइफाइड, वजन सहित अन्य जांचें की गईं। चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने 120 मरीजों का इलाज किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


एनएचआईटी टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए और चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षा नियमों से संबंधित पर्चों का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रायभा टोल प्लाजा पर एनएचएआई पीआईयू आगरा और एनएचआईटी की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा, कॉरिडोर मैनेजर दीपक शर्मा, सुरक्षा अधिकारी सरवर दांडा, पदम, हाईवे पेट्रोलिंग से मनोज कुमार सहित टोल व पेट्रोलिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed