फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12-Foot Python Spotted in Agra’s Pyarmpura Village Safely Relocated by Forest Department

UP: जैतपुर में मिला 12 फीट लंबा अजगर, बकरी निगलने की आशंका...वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Fri, 26 Sep 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए। उसका पेट फूला हुआ था, जिससे ग्रामीणों को आशंका है कि वो गांव के ही किसान की बकरी को जिंदा निकल गया। 

विज्ञापन
12-Foot Python Spotted in Agra’s Pyarmpura Village Safely Relocated by Forest Department
अजगर - फोटो : एक्स@AmazingSights

विस्तार

आगरा के जैतपुर के प्यारमपुरा गांव के किनारे के चंबल के बीहड़ में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला। इससे दहशत फैल गई। गांव के रामवीर की लापता बकरी को अजगर के ही निगलने की आशंका लोग जता रहे हैं। वन विभाग की टीम ने अजगर को गांव के किनारे से पकड़ कर घने जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


चंबल नदी के किनारे पर बसे जैतपुर के प्यारमपुरा गांव के रामवीर की बकरी लापता हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ बकरी की तलाश कर रहे थे। तभी उनकी नजर करीब 12 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। उसका पेट फूला हुआ था, इसलिए गांव के लोग अजगर के ही बकरी को निगले जाने की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर टीम के साथ बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया और बीहड़ क्षेत्र से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। टीम ने गांव के किनारे से अजगर को रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया। रेंजर ने बकरी को निगले जाने से इन्कार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ने की दहशत में निगरानी, बच्चे बनाते रहे वीडियो
गांव किनारे अजगर दिखने पर दहशत में आए लोग वन विभाग को सूचना देकर उसकी निगरानी में लग गए। वहीं अजगर का हल्ला मचने पर महिलाएं और बच्चे कौतूहल बस पहुंच गए। अजगर के वीडियो बनाते रहे। वन विभाग के रेस्क्यू किए जाने के बाद ही मौके से हटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed