{"_id":"5cb35499bdec22142e74bb36","slug":"11555256473-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी और शिक्षक समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी और शिक्षक समेत तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में फौजी और शिक्षक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दो हादसे थाना हाईवे क्षेत्र और एक छाता क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मगोर्रा के सोनौंठ निवासी महेंद्र (25) पुत्र मूलचंद ठाकुर शनिवार की देरशाम अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। भरतपुर मार्ग पर गांव मुड़ेसी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को सूचित किया गया।
दूसरी घटना में गांव रजावल अलीगढ़ निवासी धर्मेंद्र (34) पुत्र रामवीर रिटायर्ड फौजी था। आनंदवन फेस-2 में रह रहा रिटायर्ड फौजी बाइक से घर लौट रहा था। थाना हाईवे के नवादा कट के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार रामदयाल पुत्र चंद्रगोपाल घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
तीसरा सड़क हादसा छाता कोतवाली के सुखदेव ढाबे के पास हुआ। बाइक सवार नवीन (25) पुत्र शोभाराम और उनका मित्र पवन पुत्र इतवारी निवासीगण जाटव मोहल्ला, छाता नरी सेमरी के दर्शन को करने जा रहे थे। पेशे से शिक्षक नवीन की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर शिक्षक की मौत हो गई, जबकि मित्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।