{"_id":"5c9e5cc3bdec22141e223740","slug":"11553882307-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के अरबपति प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के अरबपति प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव ने सपा और बसपा समर्थकों के साथ शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने कलक्ट्रेट तक लाव लश्कर के साथ जुलूस निकाला।
सपा प्रत्याशी अपने प्रस्ताव व तीन अन्य समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद नामांकन कक्ष में पहुंचकर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। काफी देर तक चली नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशी देवेंद्र यादव बाहर निकलकर आए और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बार सपा, बसपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं। तीनों ही दल के कार्यकर्ता उन्हें पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ा रहे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर वे चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार ने और भाजपा के सांसद ने यहां कोई भी विकास नहीं कराया है। लोगों के मन में आक्रोश है। प्रत्याशी देेवेंद्र ने नामांकन जुलूस में पहुंचे सपा, बसपा और रालोद के कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभार जताया। पूर्व विधायक जसवीर सिंह, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, अनुभूति की अध्यक्ष किरन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव, सौरभ यादव, डीपी राना, कमल बौद्ध, देव प्रकाश लोधी, सत्यप्रकाश गुप्ता, हरिओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा
शिक्षा-एमए, बीएड, पीएचडी
चल संपत्ति की कीमत रुपये में
नकदी-18,2000
बैंक जमा-13,030,231
बैंक एफडीआर-8,27,22,728
कंपनी शेयर-6470260
फर्म में विनिधान-132689770
वैयक्तिक ऋण-19650000
जेवरात-1481541
ट्रैक्टर-294695
फोर्ड एंडीवर गाड़ी- 3419122
आयल केंटर 12 केएल-1237224
आयल केंटर 20 केएल-1957083
अन्य अस्तियां-286000
अचल संपत्ति की कीमत रुपये में
कृषि भूमि-59763000
गैर कृषि भूमि-872608000
वाणिज्य भवन-435111000
आवासीय भवन-43,31,98,000
बैंक वित्तीय संस्थाओं का बकाया-42,59,8,351 रुपये
नामांकन के दौरान चरमराई यातायात व्यवस्था
कासगंज। शुक्रवार को नामांकन के लिए निकाले गए जुलूूस से जगह जगह जाम लग गया। बिलराम गेट से सपा प्रत्याशी काफिले के साथ नामांकन के लिए निकले। इस दौरान वाहनों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नामांकन में प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने लगे हैं। सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव शुक्रवार को बिलराम गेट स्थित आवास से नामांकन के लिए निकले। बिलराम गेट पर सपा प्रत्याशी के समर्थक जमा हुए। इस दौरान बसपा, सपा, रालोद के कार्यकर्ता अपने अपने वाहन लेकर पहुंचे। पहले ही सर्कुलर रोड जाम के झाम से जूझता रहता है, लेकिन काफिले में शामिल होने पहुंचे वाहनों के दबाव से इस मार्ग पर लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम का प्रभाव कासगंज से कलक्ट्रेट परिसर पर दिखाई दिया। सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव रहा। बिलराम गेट से बस स्टैंड, सोरों गेट और छर्रा रोड के अलावा बिलराम गेट मुख्य बाजार में भी वाहनों और ई रिक्शा की लंबी कतारें थीं। जाम में फंसे लोग काफी परेशान दिखाई दिए। पुलिस के वाहन भी जाम में फंसे देखे गए। यातायात पुलिस जाम खुलवाने को मशक्कत करती रही। घंटों तक जाम से सड़क पर व्यवस्था बिगड़ी रही।