फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राममंदिर निर्माण को लेकर अब दिल्ली कूच करेगा संघ

राममंदिर निर्माण को लेकर अब दिल्ली कूच करेगा संघ

Wed, 21 Nov 2018 08:43 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण को लेकर अब दिल्ली कूच करेगा संघ
डैमो
मथुरा/वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बुधवार को केशवधाम में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर आगामी 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली धर्मसभा में पहुंचने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में मथुरा जनपद से 50 हजार स्वयंसेवकों को दिल्ली की धर्मसभा में सहभागिता का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए ब्रज प्रान्त के आह्वान पर केशव भवन में भी बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


बैठक में संघ के वृंदावन, सदर, फरह, मांट, राया और बलदेव खण्डों के कार्यकर्ता शामिल रहे। तय लक्ष्य के अनुसार 50 हजार स्वयंसेवक इस धर्मसभा के लिए दिल्ली कूच करेंगे। बैठक में इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए खंडवार आगामी रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक को ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रमुख प्रदीप, विहिप के प्रांतीय पदाधिकारी नरेन्द्र, जिला संघचालक शिशुपाल सिंह आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण हिंदुओं की आस्था और अस्तित्व का प्रश्र है।
विज्ञापन


विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख राघवेंद्रजी ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरुकता फैलाए। जागरुकता फैलाने के लिए संघ सोशल मीडिया, समाचारपत्रों के माध्यम से जनसंपर्क करेगा। बैठक में अरुण, मनोज, संजय गोस्वामी, विहिप के जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, मुनिराज चौहान, संजय चौहान, विनीत शर्मा, अभिनव मिश्रा, प्राणवल्लभ दुबे, सोहन झा, छैलबिहारी शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी आदि उपस्थित रहे। उधर, मथुरा में ब्रज प्रांत के आह्वान पर वृहद बैठक विभाग कार्यालय केशव भवन में हुई। इसमें संघ व इसके विविध संगठनों की जिला इकाइयों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर आंदोलन के जिला संयोजक प्रदीप ने कहा कि प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण संघ की पहली प्राथमिकता है। हिंदू समाज में जो रोष है, उसी को प्रकट करने के लिए दिल्ली चलने का आह्वान किया गया है। विभाग प्रचारक आर्येन्द्र ने कहा कि अब अध्यादेश के रास्ते से भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता अपनाया जाएगा।


बैठक के दौरान सभी संगठनों को सहभागिता का लक्ष्य दिया गया। बैठक में महानगर संघचालक लाल चन्द, सह प्रान्त कार्यवाह राजकुमार, प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर, विभाग कार्यवाह छैल बिहारी, सह विभाग कार्यवाह डा. संजय, विभाग संपर्क प्रमुख कमल कौशिक, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed