फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन कर धर्म की जीत का दिया संदेश

श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन कर धर्म की जीत का दिया संदेश

Sat, 20 Oct 2018 11:40 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन कर धर्म की जीत का दिया संदेश
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में दशहरा पर्व पर दशानन के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही पूरा रामलीला मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आतिशबाजी से असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। हजारों लोग रामलीला मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रावण वध की लीला, श्रीराम-रावण के बीच युद्ध, आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए रामलीला मैदान हजारों लोगों की भीड़ जुटी। रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी लाइटों की रोशनी से जगमगाते मैदान में श्रीराम, लक्ष्मण का डोला पहुंचता है। मुख्य आचार्यमहावीर प्रसाद शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, वीकेडी शास्त्री लीला का वाचन शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


रामलीला मंचन की शुरूआत अहिरावण ने राम-लक्ष्मण के हरण के साथ होती है। वानर दल को जब उनके हरण की सूचना मिलती है तो हनुमान को खोज के लिए भेजा जाता है। हनुमान पाताल लोक जाते हैं, जहां उनका सामना उनके पुत्र मकरध्वज से होता है। मकरध्वज को बंदी बनाने तथा अहिरावण का वध करने के बाद हनुमान श्रीराम-लक्ष्मण को वापस लाते हैं। अहिरावण का वध होने के बाद रावण पूरी सेना लेकर श्रीराम से युद्ध करने निकल पड़ता है। श्रीराम का लंकापति रावण से मैदान में भीषण युद्ध होने लगता है। श्रीराम एक साथ 30 बाण छोड़ते हैं, जिससे रावण के 10 शीश, 20 भुजाएं कटती हैं और पुन: जुड़ जातीं। श्रीराम मायावी रावण का यह नजारा देखकर दंग रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब विभीषण बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है, इसलिए वह मरता नहीं है। विभीषण के बताने पर रामचंद्र जी रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध करते हैं। रावण का वध होते ही आसमान देवी-देवता हर्षित होकर पुष्प वर्षा करने लगते हैं। वानर सेना श्रीराम के जयकारे लगाने लगी। इसके बाद रावण के 40 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। रावण के पुतले में आग लगते ही आकर्षक आतिशबाजी शुरू हो जाती है।

क्रीड़ा कमेटी में विनोद शर्मा, गुड्डू मिश्रा, शुभम मिश्रा तथा श्रंगार कमेटी में नीरज चतुर्वेदी, बौबी शर्मा शामिल रहे। रामलीला कमेटी के श्याम सिंह यादव, गिर्राज किशोर यादव, आरपी सिंह यादव, सुरेशचंद्र यादव, उमेशचंद्र यादव, मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में तैनात रहा फोर्स
रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रामलीला मैदान के साथ तथा मैदान को आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मी तैनात थी। रावण का पुतला दहन के दौरान किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए चारों ओर बेरीकेडिंग कराई गई। पुतला दहन से पूर्व आसपास बैठे लोगों को पुलिस कर्मियों ने हटा दिया, जिससे कोई हादसा न हो जाए।


रामलीला में आज
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को तीन बजे विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। रात में घंटाघर चौराहे पर श्रीराम- भरत मिलाप होगा। लेबर कालोनी रामलीला में भरत मिलाप की लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed