फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मोदी और योगी सरकार पूरी तरह से विफल : जयंत

मोदी और योगी सरकार पूरी तरह से विफल : जयंत

Tue, 07 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मोदी और योगी सरकार पूरी तरह से विफल : जयंत
मथुरा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मोदी और योगी सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो सका। किसान खुदकुशी करने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि करके जनता पर बोझ डाल दिया है। रालोद सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है। जयंत ने मथुरा में एयरपोर्ट न बनने पर भाजपा सांसद हेमामालिनी की हीलाहवाली को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


रालोद के वरिष्ठ नेता डा. अशोक अग्रवाल के आवास पर आए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ हो रहे आंदोलन से सरकार झुकी है। नलकूप कनेक्शन में सुधार किए गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


जयंत ने उत्तर भारत में यूपी में सबसे महंगी बिजली होना बताया। कहा, 13 अगस्त को बिजली घरों पर प्रदर्शन होंगे, उससे पहले 10 अगस्त को राया के कूम्हा में रैली में आंदोलन को धार देने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर जयंत ने कहा कि थरूर के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वार्ता में जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, डा. अशोक अग्रवाल, रामवीर सिंह भरंगर, राजेंद्र सिकरवार, रविंद्र नरवार, पवन चतुर्वेदी, डा. युनूस कुरैशी, राजापाल भरंगर, संजू चौधरी, बबलू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed