फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, शिनाख्त नहीं

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, शिनाख्त नहीं

Tue, 17 Jul 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, शिनाख्त नहीं
डैमो - फोटो : डेमो
मथुरा। जीआरपी मथुरा के अधिकार क्षेत्र बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक ने जान दे दी। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। इधर, जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर बीमारी से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर करीब 25 वर्षीय युवक ने जान दे दी। सूचना पर जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिनसिनवार मौके पर पहुंचे, शव की पहचान के प्रयास किए। मृतक ने पीली और नीली धारी की टी-शर्ट, काली जींस के पैंट पहनी है। तलाशी में उसके पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो पाती। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर कुलीरूम के निकट 65 वर्षीय एक भिखारी का शव मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी चौधरी दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक भिखारी था और कई दिन से कुली रूम के पास लेटा रहता था। किसी बीमारी के कारण उसकी मौत होना प्रतीत होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed