फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रेल यात्रियों का ट्विटर से रेल अव्यवस्थाओं पर निशाना

रेल यात्रियों का ट्विटर से रेल अव्यवस्थाओं पर निशाना

Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों का ट्विटर से रेल अव्यवस्थाओं पर निशाना
रेल यात्रियों का ट्विटर से रेल अव्यवस्थाओं पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की कमी है। ट्रेनों की लेटलतीफी आम बात है। प्लेटफार्म पर कोच आईडेंटीफिकेशन बोर्डों का संचालन भी आए दिन प्रभावित रहता है। ऐसी परेशानियों और अव्यवस्थाओं पर रेल यात्री लगातार रेल मंत्री और रेल मंत्रालय से ट्विटर पर शिकायतें उठा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने इन शिकायतों को संज्ञान लिया है।

रेल यात्री अंकित सक्सेना ने रेल मंत्री को ट्विटर पर की शिकायत में कहा कि कासगंज-बरेली मार्ग के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 55355 पंद्रह मिनट विलंब से चल रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 55 किलोमीटर की दूरी में आखिर ट्रेन क्यों लेट हो रही हैं। वहीं आकाश अग्निहोत्री ने रेल मंत्री को पैसेंजर ट्रेन के कोच में पानी न होने की शिकायत की। यह ट्रेन टनकपुर से कासगंज आ रही थी। वहीं अतुल प्रताप सिंह ने रेल मंत्री से मांग करते हुए कहा कि 2016-17 के रेल बजट में घोषित की गई अमृतसर एक्सप्रेस वाया फर्रुखाबाद-कासगंज को चलाए जाने की मांग की। वहीं रेल यात्री मोहन सिंह मीना ने शिकायत में कहा कि कासगंज से जयपुर जाने वाली ट्रेन की कोच आईडेंटीफिकेशन डिवाइस काम नहीं कर रही। जिससे यात्रियों को रेल में सवार होने के लिए इधर उधर भागना पड़ता है। वहीं रेल यात्री एचएस वर्मा ने कासगंज से दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन की मांग की। इसी तरह से तमाम रेल यात्री ट्वीटर पर यहां की अव्यवस्थाओं की जानकारी लगातार दे रहे हैं। रेल मंत्रालय के निर्देश पर इज्जतनगर रेल प्रशासन के अधिकारी समस्याओं के निदान में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed