{"_id":"5aff0f8a4f1c1bea408b63d3","slug":"11526665098-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराएं: डीएम
Updated Fri, 18 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
टीके को लेकर भ्रांतियां न फैलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। टीकाकरण से छूटे बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के लिए विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष योजना के सफल क्रियान्वयन को डीएम आरपी सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय डीटीएफ बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय में किया गया।
डीएम आरपी सिंह ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण के दौरान चयनित गांवों में 21 मई से 25 मई तक विशेष मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। कोई भी बच्चा किसी भी दशा में टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। ग्राम प्रधान, कोटेदार, शिक्षक, शिक्षिकाओं, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग लें। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में चलेगा। ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण में जनपद के चयनित 27 ग्रामों अनुसूचित जाति बाहुल्य सात ग्रामों एवं नगरीय निकायों के 10 वार्डों में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्ण संतृप्त किया जाएगा। सीएमओ डा. रंगजी दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत सूची में दर्ज गरीब परिवार को वर्ष में पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा देश के किसी भी सूचीबद्ध निजी एवं सरकारी चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना वर्तमान में संचालित राष्ट्रीय बीमा योजना के स्थान पर लागू होगी। लाभार्थी की पहचान आधार कार्ड और पहचान पत्रों द्वारा की जाएगी। प्रत्येक गांव में पात्र गरीब परिवारों का चिह्नित करा लिया गया है। चिह्नित ग्रामों में खुली बैठकों के द्वारा लाभार्थी परिवारों का सत्यापन कराया गया है। पात्र लाभार्थियों की सूची वेब पोर्टल पीएम आरएसएसएम डॉट जीओवी डॉट इन/एनएचपीएम पर उपलब्ध है। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ डा. रंगजी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।