फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चार करोड़ से संवारे जाएंगे नए पुल के फुटपाथ

चार करोड़ से संवारे जाएंगे नए पुल के फुटपाथ

Thu, 17 May 2018 08:21 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से संवारे जाएंगे नए पुल के फुटपाथ
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। मथुरा अलीगढ़, हाथरस कासगंज जाने के लिए यमुना नदी पर बने नए पुल को चार करोड़ से मरम्मत कर सजाया संवारा जाएगा। पुल के जर्जर हो चुके फुटपाथ व रैलिंग को तोड़कर नया बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड़ रुपया मंजूर किया है।
विज्ञापन


यमुना नदी पर मथुरा से अलीगढ़, हाथरस तथा कासगंज व यमुनापार जाने के लिए 1962 में नया पुल बनाया गया था। 332.03 मीटर लंबे बने यमुना पुल को चार साल पहले फुटपाथ व रैलिंग गिर जाने पर किसी भी खतरे की संभावना होने पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने इसकी तकनीकी जांच राज्य सेतु निगम के इंजीनियरों से कराई। इसमें यमुना पुल का स्लैब स्ट्रक्चर, कॉलम, बेयरिंग आदि सब ठीक व मजबूत पाए गए। पुल के फुटपाथ व रैलिंग की मरम्मत करते हुए दोबारा बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड़ रुपया मंजूर किया है। लोक निर्माण विभाग के एई रामजीलाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर की गई राशि को राज्य सेतु निगम को हस्तांतरित कर दिया है। नए पुल के समानांतर पुल बन जाने पर अब शीध्र ही फुटपाथ व रैलिंग निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed