{"_id":"5acba9c64f1c1b5b6b8b4a0a","slug":"11523296710-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय सवर्ण संगठन का शांति मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय सवर्ण संगठन का शांति मार्च आज
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। आरक्षण के विरुद्ध सवर्ण और ओबीसी समाज के भारत बंद को लेकर अखिल भारतीय सवर्ण संगठन की बैठक संगठन सदस्य दिग्विजय सिंह के आवास पर हुई। बैठक में 10 अप्रैल को बंद के दौरान शांति मार्च निकालने का आह्वान किया। इसके साथ ही समाज से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की अपील की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर ने कहा कि सवर्ण संगठन आरक्षण के विरुद्घ शुरू से रहा है। आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ताकि इसका सही और पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले। आरक्षण के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। सवर्ण संगठन इसका विरोध करता है।उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को अखिल भारतीय सवर्ण संगठन सुबह 10 बजे दीपा का चौराहा से एक शांति मार्च निकालेगा।
इसके साथ वहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा उपाध्याय, अजय दुबे, राघवेन्द्र जादौन, संजय परमार, आवेश सिंह, संजय शर्मा, जितेन्द्र पाल सिंह, नव्ीतेश गौतम, विशाल जैन, अशोक जैन, ममता गुप्ता, शीला धाकरे, मंजू गौड़, मनोरमा तिवारी, बिंदू उपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
फोटो-