फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सुदीप बुक डिपो आयकर विभाग का सर्वे

सुदीप बुक डिपो आयकर विभाग का सर्वे

Thu, 05 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुदीप बुक डिपो आयकर विभाग का सर्वे
सुदीप बुक डिपो आयकर विभाग का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
एटा। नगर के रेलवे रोड स्थित सुदीप बुक डिपो पर आयकर विभाग की टीम गुरुवार को सर्वे के लिए पहुंची। दोपहर एक बजे से लेकर देर रात तक टीम सर्वे में जुटी रही। पहले दुकान इसके बाद गोदाम पर पहुंची टीम को देखकर आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर निकल लिए। आयकर टीम को देखकर रेलवे रोड पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आयकर अधिकारी रामदुलारे के नेतृत्व में आयकर विभाग एटा और मैनपुरी की संयुक्त टीम गुरुवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे रोड स्थित सुदीप बुक डिपो पर पहुंची। आते ही पुलिस टीम ने दुकान पर मौजूद ग्राहकों को दूसरे दिन आने के लिए कहा। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आयकर विभाग की टीम ने सभी को जस के तस खड़े रहने के निर्देश दिए और सर्वे में सहयोग करने की बात कही। देखते ही देखते बुक डिपो पर लोगों की भीड़ जुट गई। आयकर टीम के कुछ सदस्यों ने दुकान पर प्रपत्रों की जांच की। वहीं टीम के आधे सदस्य गोदाम पर पहुंच गए। चारों ओर आयकर टीम के सर्वे की खबर आग की तरफ फैल गई। आसपास के बुक डिपो संचालक अपने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर निकल लिए। देर रात तक आयकर विभाग की टीम का सर्वे जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि अब से पहले आयकर विभाग की टीम डॉ. श्याम सिंह शाक्य के यहां सर्वे करने पहुंची थी, जहां से करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई थी। इसी तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुदीप बुक डिपो के यहां भी कर चोरी पकड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रुटीन सर्वे है। हमारे साथ मैनपुरी की भी टीम लगी हुई है। सर्वे पूरा होने के बाद जानकारी दी जाएगी।
रामदुलारे, आयकर अधिकारी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed