फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कोकिलावन में गूंजे शनिदेव के जयकारे

कोकिलावन में गूंजे शनिदेव के जयकारे

Sun, 18 Mar 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोकिलावन में गूंजे शनिदेव के जयकारे
पूजा - फोटो : डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। शनि अमावस्या पर कोकिलावन में लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर प्रबंधकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शनि अमावस्या के मौके पर शुक्रवार की रात 12 बजते ही पूरा कोकिलावन धाम जय-जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी, सूरज के पुत्र प्रभु छाया मतहारी से गुंजायमान हो उठा। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। शनि महोत्सव में भाग लेने के लिए श्रद्धालु शुक्रवार देर शाम से ही जुटने लगे थे। मंदिर के महंत महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने शनि महाराज का दूध, दही, शहद, खांड़ और गंगाजल से अभिषेक किया। सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। शनिदेव के फूलबंगला की झांकी सजाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने कोकिलावन की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।  कोकिलावन में पुलिस की रणनीति काम नहीं आई। जाम में फंसकर श्रद्धालु प्रशासन को कोसते रहे। शाम तक नंदगांव रोड पर श्रद्धालु जाम में फंसे रहे, पुलिस द्वारा लगाए गई बैरिकेडिंग व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed