फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Thu, 22 Feb 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
murder
पटियाली(कासगंज)।
विज्ञापन

पटियाली के भैंसराशि गांव में गुरुवार शाम मामूली बात को लेकर एक मजदूर ने लकड़ी काट रहे दूसरे मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रुप से घायल मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव भैंसराशि निवासी भानू प्रताप के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। उसी गांव का वीरपाल(50) पुत्र राजाराम लकड़ी की शटरिंग का कार्य कर रहा था। गुरुवार को उसके साथ श्रमिक राजू निवासी सिढ़पुरा भी काम कर रहा था। इसी दौरान वीरपाल ने राजू से लकड़ी काटने में मदद के लिए कहा। राजू ने इंकार किया तो दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। तभी राजू अपना आपा खो बैठा और पास रखी कुल्हाड़ी से वीरपाल की गर्दन पर प्रहार कर दिया। इससे वीरपाल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घायल को आनन-फानन में पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय वीरपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी राजू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंठा में बढ़ते हैं अपराध की ओर कदम- डा. रानू
कासगंज। मजदूर की अचानक हत्या के मामले में समाज शास्त्र की प्रोफेसर डा. रानू शर्मा का कहना है कि दोनों ही पक्ष गरीब हैं। गरीबी की स्थिति में जब बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होतीं तो मन कुंठित होने लगता है। जिससे अपराध की ओर कदम बढ़ जाते हैं। यह घटना भी कुंठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज में संवेदना खत्म होती जा रही है। भौतिकवाद और व्यक्तिवाद हावी है। यह परिस्थितियां अपराध को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed