फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा ने तीन नेताओं को निकाला, एक ने छोड़ी पार्टी

सपा ने तीन नेताओं को निकाला, एक ने छोड़ी पार्टी

Sat, 11 Nov 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा ने तीन नेताओं को निकाला, एक ने छोड़ी पार्टी
सपा
मैनपुरी/कुरावली। निकाय चुनाव का माहौल जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है राजनीतिक उठापटक भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जहां सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने तीन पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं एक नेता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चारों ही नेता विभिन्न निकायों के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के टिकट न देने पर विद्रोह कर चुके हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद विभिन्न पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इसी क्रम में सपा ने भी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची जारी होने के बाद से ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया। यह अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद सपा नेता रहे संजीव यादव, अब्दुल नईम व जैसीराम यादव ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। करहल से अब्दुल नईम ने पत्नी फरजाना बेगम का निर्दलीय परचा दाखिल करवा दिया है। वहीं संजीव यादव भी बगावती तेवर अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि किशनी से जैसीराम यादव ने दावेदारी करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। तीनों के विद्रोही तेवरों की गूंज जब हाईकमान तक पहुंची तो शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर तीनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्त दिखा दिया।

जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम, संजीव यादव गुड्डू और जैसीराम यादव को पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के कारण निष्कासित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अब्दुल नईम और संजीव यादव करहल के पूर्व में चेयरमैन रह चुके हैं।


दूसरी ओर सपा ने कुरावली नगर पंचायत से पहले वंदना राठौर को टिकट दी थी। उसके बाद उनका टिकट काट दिया गया। इसके विरोध में पूर्व चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, अशोक सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed