{"_id":"59ee16e34f1c1bd1538b8b71","slug":"11508775651-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब तक उबर नहीं पा रहे हैं। स्थिति यह है कि नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। मेयर के लिए तो कुछ नाम सामने आए भी हैं लेकिन पार्षद के लिए बहुत कम आवेदन मिले हैं। कई वार्डों के लिए तो आवेदन ही नहीं आए। यही वजह रही कि पार्टी को आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ी।
पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सपाइयों का जोश देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पूरा शहर सपा के रंग में रंग दिया गया था। तमाम छुपे चेहरे भी सामने आ गए थे। मगर, यह जोश 15 दिन बाद ही ठंडा पड़ गया। पार्टी को पार्षद के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
इसके बाद भी आवेदकों में जोश नहीं दिख रहा। सूत्रों की मानें तो लगभग 12 वार्ड ऐसे हैं, जहां के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला है। हालांकि कुछ मुस्लिम बाहुल्य वाले वार्डों में जरूर आवेदकों की संख्या ज्यादा है। महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त संख्या में आवेदन आए हैं। जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मेयर के लिए इन्होंने किया आवेदन
राहुल चतुर्वेदी, अतुल गर्ग, मदन गर्ग, मनोज गुप्ता, क्षमा जैन सक्सेना, ऊदल सिंह कुशवाह, नीता सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर, गौरव जैन, सचिन चतुर्वेदी, पवन सिंह, मनोज कुलश्रेष्ठ, डा. एमए गौरी, चंद्र प्रकाश गुप्ता।