{"_id":"59a060664f1c1b88738b493b","slug":"11503682662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच में परिवर्तन से ही होगा नए भारत का निर्माण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच में परिवर्तन से ही होगा नए भारत का निर्माण: डीएम
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम अमित किशोर, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने प्रधानों और पंचायत सदस्यों को जागरूक किया। डीएम अमित किशोर ने कहा कि जिले को खुले में शौचमुक्त करना है तो अभियान में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
डीएम ने कहा कि गांव के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कर समय से शौचालय बनवाए जाएं। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। सम्मेलन को विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीपीसी मुकेश कुमार, विनय कुशवाहा, एडीओ पंचायत, सभी प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सभी खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुुख मौजूद रहे।