{"_id":"5999c1844f1c1b545b8b469f","slug":"11503248772-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, रिपोर्ट
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
एटा टूंडला मार्ग पर शनिवार रात को चेकिंग के दौरान बजरी से भरे ट्रक रोकने पर आस पास के ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दौड़ा लिया। बाद में डीएफओ ने अपने टीम के लोगों के साथ होने वाली हमले की घटना को टाल दिया। सूचना देने के काफी देर बाद भी यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
शनिवार देर रात करीब 11 बजे डीएफओ अखिलेश कुमार अपनी टीम के साथ बजरी, गिट्टी से भरे ट्रकों की एटा टूंडला मार्ग पर मरगोजिया के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय चेकिंग के लिए टीम ने तीन ट्रक रोके और चालकों से कागजात मांगे तभी एक ट्रक चालक ने अपने जानकार लोगों के पास फोन कर दिया।
जिसे लेकर मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता करते उसे खदेड़ दिया। बाद में डीएफओ ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को समझाते हुए भीड़ में फंसे अपने कर्मचारियों को बचाया। डीएफओ ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल प्रभाव से यूपी 100 डायल पुलिस को दी। सूचना देने के काफी समय बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे देख वन विभाग की टीम अपने आप को सुरक्षित करते हुए वहां से चली गई।
विज्ञापन
वन विभाग कर्मचारी शक के घेरे में
एटा। रात को चेकिंग के दौरान तीन ट्रक वन विभाग के अधिकारी ने रोके थे। वाहन रुकते ही वन विभाग के गार्ड अलग-अलग ट्रक के अंदर पहुंच गए थे। इसके बाद भी चालक ने ग्रामीणों को फोन करके मौके पर बुला लिया। ऐसे में साफ जाहिर हो रहा है कि वन विभाग का कोई कर्मचारी इस तरह के ट्रक चालकों से मिला हुआ है। जिसके चलते इस तरह की घटना हुई है।