फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राष्ट्रपति, पीएम, सीएम और जीव-जंतु बोर्ड तक पहुंचा बंदरों की मौत का मामला

राष्ट्रपति, पीएम, सीएम और जीव-जंतु बोर्ड तक पहुंचा बंदरों की मौत का मामला

Sat, 04 May 2019 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति, पीएम, सीएम और जीव-जंतु बोर्ड तक पहुंचा बंदरों की मौत का मामला
डैमो - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। नगर में हो रही बंदरों की मौत का मामला अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जीव-जंतु कल्याण बोर्ड तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता दीपक पाराशर ने इन सभी को डाक द्वारा पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


उधर, अब तक जिन तीन बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया है उनका विसरा अभी भी पशु चिकित्सालय में ही रखा है। इसे जांच के लिए नहीं भेजा गया है। चिकित्सक मामले में मुकदमा दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि पुलिस इस मामले में पार्षद और शिकायतकर्ता दीपक की तहरीर को तवज्जो नहीं दे रही है। दोनों ने दो दिन पहले तहरीर दी थी। क्षेत्र में अब तक 120 से अधिक बंदर मर चुके हैं।
विज्ञापन


गोविंद बाग, लोई बाजार व प्रताप बाजार में हुई बंदरों की मौत के बाद भले ही डॉक्टरों ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए पोस्टमार्टम कर दिए हों लेकिन उन्होंने विसरा पशु चिकित्सालय में ही सुरक्षित रख लिया है। मुक दमा दर्ज न होने के कारण इन्हें आगरा फॉरेंसिक लैब नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक मुकदमा दर्ज होने के इंतजार में हैं। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने का मन बना चुकी है। अब तक कोई उचित कार्रवाई न होने के कारण शिकायतकर्ता दीपक पाराशर ने ई-मेल व डाक के माध्यम से राष्ट्रपति, पीएम, सीएम व जीव-जंतु कल्याण बोर्ड को अवगत कराया है।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा वृंदावन में बंदरों की मौत की चर्चा अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कुछ लोग बंदरों की मौत की इस गुत्थी के सुलझने के पक्ष में हैं तो कुछ लोग इसे उत्पात से छुटकारा मिलने का नाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।
करंट से मर गया एक बंदर गोविंद बाग क्षेत्र में बंदरों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोई मरा बंदर नहीं मिला। वहीं, रमणरेती क्षेत्र में हाड़ा हाउस के पीछे करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। स्थानीय जयपाल की मानें तो बंदर की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed