फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अलग-अलग हादसों में भतीजे समेत दो युवकों की मौत, चाचा घायल

अलग-अलग हादसों में भतीजे समेत दो युवकों की मौत, चाचा घायल

Mon, 14 Jan 2019 10:30 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में भतीजे समेत दो युवकों की मौत, चाचा घायल
डैमो
मथुरा/फरह। दो अलग-अलग हादसों में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पहले हादसे में छाता के पिल्हौरा मार्ग पर गांव तरौली के पास वाहन का इंतजार कर रहे एक भतीजे की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई, हादसे में युवक के चाचा घायल हो गए।
विज्ञापन


युवक जागरण पार्टी में कलाकार था। युवक अपने चाचा के साथ बुआ के घर से लौट रहा था। उधर, एक अन्य हादसे में फरह के गांव कनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा के मोहल्ला सीतानगर, राठौर गली (एत्माद्दौला) निवासी सचिन (30) पुत्र राजकुमार उर्फ राजेंद्र कुमार जागरण पार्टी में की-पैड बजाता था। रविवार की रात वह अपने चाचा हरी सिंह निवासी मीसाकलां, एटा के साथ बुआ के घर छाता कोतवाली के गांव तरौली से आगरा लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिल्हौरा मार्ग पर गांव तरौली के पास ही चाचा और भतीजे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर सचिन की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं परिजनों को सूचित किया। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत हुई और चाचा घायल हुआ है। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


उधर, दूसरे हादसे में आगरा के गांव जौधपुर, कीठम निवासी अजय(32) पुत्र रमजी फरह के गांव परखम से घर लौट रहा था। गांव अछनेरा रोड पर गांव कनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed