{"_id":"5c3218f8bdec2257036f8612","slug":"111546787064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरह में सिंडिकेट बैंक लूटने की कोशिश, तोड़फोड़ भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरह में सिंडिकेट बैंक लूटने की कोशिश, तोड़फोड़ भी की
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। सिंडिकेट बैंक को शनिवार की रात में लूटने के लिए तीन बदमाश जंगला काटकर घुस गए। बदमाशों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की। बंद अलमारियों को खोलने के लिए भी किसी भारी चीज से वार किए गए हैं लेकिन कामयाब नहीं हुए।
अलमारी को बैंक परिसर में एक स्थान से दूसरे स्थान को खींचा भी गया है। तोड़फोड़ भी की गई है। जब बदमाशों को कुछ नहीं मिला तो वह सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और तीस कारतूस वाली पेटी उठाकर ले गए। इस वारदात से हड़कंप मच गया है।
फरह में सिंडिकेट बैंक हाईवे के किनारे ही है। रविवार की सुबह को करीब छह बजे उस वक्त हल्ला मचा जब बैंक के पीछे बने जिम में पहुंचे लोगों ने बैंक का जंगला टूटा हुआ देखा। कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। बैंक वाले भी पहुंच गए। भीतर जाकर देखा तो पूरा जंगला ही उखड़ा पड़ा था।
विज्ञापन
दिन में ड्यूटी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड रामवीर की दोनाली बंदूक और 30 कारतूस वाली पेटी गायब थी। बैंक के भीतर अलमारी को खींचा गया है। लॉकर को तोड़ने के लिए किसी भारी चीज से वार किया गया है। प्लास्टर भी उखड़ा पड़ा था। चोरों ने खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए हैं। फर्नीचर भी उठाकर इधर-उधर किया गया है।
इससे साफ है बदमाश इत्मिनान के साथ बैंक में घुसे हैं और तिजोरी से कैश निकालने की पूरी कोशिश की है। सीसीटीवी के तार भी काट दिए गए थे। क्योंकि बदमाश बैंक में घुसते तो दिखे हैं लेकिन लौटते नहीं नजर आए। सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
बेखौफ बदमाश, अब बैंक भी महफूज नहीं
मथुरा। बदमाशों को पुलिस का डर नहीं है। बैंक को लूटने की कोशिश यह साफ बता रही है। कोई दिन ही ऐसा बीत रहा होगा जब कहीं वारदात न हो रही हो। पिछले तीन महीनों से होने वाली ताबड़तोड़ वारदातों ने हर किसी को भयभीत कर दिया है। हत्या और लूट की वारदातों में होने वाला इजाफा साफ बता रहा है कि कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पहले पंद्रह दिनों में एक बार बैंकों की सुरक्षा को परख भी लिया जाता था लेकिन अब वह भी बंद हो गया है। पुलिस की गश्त भी कागजों में ही हो रही है। बढ़ती वारदातों से हर कोई दहशत में है।
बैंक के बगल से एटीएम को ही उखाड़कर ले गए थे बदमाश
मथुरा। छाता के अकबरपुर के पास से बैंक के बगल में बना एटीएम ही बदमाश उखाड़कर ले गए थे। यह घटना छह दिसंबर 2018 की रात को हुई थी। बदमाशों ने एटीएम की खाली मशीन को हरियाणा के होडल क्षेत्र में फेंक दिया था। एटीएम से दस लाख से भी ज्यादा की रकम थी। इस घटना को भी एक महीना बीत गया लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं पाई है। बदमाश कहां के थे अभी पुलिस को यह भी जानकारी नहीं है। अगर कोशिश होती तो वारदात का खुलासा हो जाता मगर पुलिस वाले हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। वारदातों का खुलासा न होने से ही बदमाशों का हौसला बुलंद हो रहा है।