{"_id":"5c1d2332bdec2257216b85db","slug":"111545413426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर युवक से मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर युवक से मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राह चलती छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने युवक को पीट दिया। आरोपियों ने युवक का मोबाइल तोड़कर भी नकदी लूट ली। आरोपियों ने उसके सीने पर तमंचा रखकर गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि कारतूस मिस होने के कारण वह बच गया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी सुधीर पुत्र सुलहसिंह सुबह को घर से स्टेडियम जा रहा था। रास्ते में एक छात्रा के साथ आकाश नाम का युवक छेड़छाड़ कर रहा था। इसका सुधीर ने विरोध किया और स्टेडियम चला गया। स्टेडियम से लौटकर आने पर आकाश ने अपने साथियों सचिन और दयाप्रकाश एवं अन्य के साथ उसे घेर लिया और लाठी डंडों से सुधीर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी सुधीर से दो हजार रुपये की नकदी लूट ले गए और मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सुधीर को गोली मारने की भी कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।