{"_id":"5beef6ffbdec22696a3aea81","slug":"111542387455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"257 पुराने बकायेदारों की आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
257 पुराने बकायेदारों की आरसी जारी
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डिसकनेक्शन के बाद भी राजस्व जमा न करने वाले पुराने बकायेदारों से राजस्व विभाग बिजली बिल की वसूली करेगा। शहरी खंड के 257 पुराने बकायेदारों को नोटिस जारी कर अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह में भुगतान न होने पर सूची तहसील को भेजने की चेतावनी दी है।
19 करोड़ से अधिक का राजस्व दबाए बैठे शहरी खंड के विद्युत बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। वसूली अभियान के दौरान ढाई सौ से अधिक पुराने बकायेदारों के डिसकनेक्शन कर मीटर केबिल उतारने वाला विभाग अभी भी खाली हाथ है। एक्सईएन वीपी कठेरिया ने इन बकाएदारों को नोटिस जारी कर बताया कि एक सप्ताह में भुगतान न करने पर आरसी जारी कर तहसील के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शहरी खंड के 28235 विद्युत उपभोक्ताओं में 3776 उपभोक्ता 19 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दबाए बैठे हैं। इनमें पांच लाख रुपये से अधिक के 13 बकायेदार शामिल हैं।
अनवरत आपूर्ति और अच्छी सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं से समय से बिल भुगतान एवं बिजली चोरी रोकने में सहयोग मांगा गया है। मनमानी पर उतारू पुराने बकायेदारों के मीटर केबिल उतार डिसकनेक्शन किए जा रहे हैं। इसके बाद भी भुगतान न करने वालों की आरसी जारी की जाएगी। 257 पुराने बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
-वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता शहरी खंड