{"_id":"5bd357ebbdec22696b23902e","slug":"111540577259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के झगडे़ में छत से गिरी ईंट, फर्नीचर व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के झगडे़ में छत से गिरी ईंट, फर्नीचर व्यापारी की मौत
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर में बंदरों के झुंड के झगडे़ में छत से ईंट गिरने से घर के पास गली में खड़े फर्नीचर व्यापारी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना उत्तर तेल मिल कंपाउंड निवासी ब्रजनरायन अग्रवाल (47) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की शास्त्री मार्केट में राज इंपोरियम के नाम से फर्नीचर की दुकान है। रैपुरा रोड पर स्थित इंद्रानगर में नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की शाम नए मकान की ओर गए थे। रात करीब आठ बजे अचानक बंदरों का झुंड आया व आपस में झगडने लगा। बंदरों के झगडने के दौरान छत से एक ईंट नीचे गिर गई। ईट ब्रजनरायन अग्रवाल के सिर में लगने के कारण वह गिर गए। क्षेत्र के लोग उपचार के लिए कोटला चुंगी चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फर्नीचर व्यापारी की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
इन दिनों पूरे शहर में बंदरों का आतंक है। दिन भर बंदरों के झुंड गलियों और सड़कों पर देखे जा सकते हैं। सुबह और शाम को झुंड अधिक रहते हैं। बंदर घरों में घुस जाते हैं। गलियों में लोगों के हाथ से सामान छीन ले जाते हैं। आए दिन बंदरों के काटने की घटनाएं भी हो रही हैं।