फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   धूप में निकलते ही झुलसने लगा बदन, आने लगे चक्कर

धूप में निकलते ही झुलसने लगा बदन, आने लगे चक्कर

Wed, 23 May 2018 07:54 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
धूप में निकलते ही झुलसने लगा बदन, आने लगे चक्कर
गर्मी - फोटो : self
मथुरा। पिछले दो दिनों से मथुरा भीषण गर्मी की चपेट में है। एसी-कूलर सब फेल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि घर से बाहर निकलते ही शरीर झुलसने लगता है। बेचैनी और घबराहट बढ़ रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे से ही सूर्य देव की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। तीखी धूप और तपिश से लोग परेशान हो गए। घर से निकलते ही सूरज की सीधी किरणों के संपर्क में आने पर लोगों के बदन जलने लगे। दोपहर दो बजे तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस दौरान हालात यह हो गए कि लोगों को धूप में निकलते ही सिर चकराने लगे। दोपहर में सड़कें सूनी पड़ी रहीं, वहीं हर दस मिनट पर लोग पानी पीते रहे।
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए राहगीर छांव की तलाश में रहे। 43 डिग्री पारा होने पर एसी व कूलर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

गर्मी से बचाव को यह करें उपाय

-घर से निकलें तो पानी पीकर निकलें।
-सिर पर गमछा, टोपी व अन्य कपड़ा रखें, या फिर छाता का प्रयोग करें।
-सफेद व हल्के रंग के सूती कपड़ों का प्रयोग करें।
- आंखों को झुलसने से बचाव को काले चश्मे का प्रयोग करें।
-खाने में नीबू, पुदीना, प्याज, हरीमिर्च, कच्चे आम का पन्ना, खीरा, तरबूज आदि का प्रयोग करें।

अस्पतालों में बढ़ रहे डायरिया के मरीज

एक सप्ताह से बढ़ रही गर्मी के चलते अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में उल्टी, दस्ती, हीट स्टॉक, जी मिचलाने, चक्कर आने आदि के मरीजों की लाइन लग रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस बीके गुप्ता ने बताया कि डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed