{"_id":"5b05772e4f1c1be2408b74c4","slug":"111527084846-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते, बंदरों का कहर, तीन दिन में 335 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते, बंदरों का कहर, तीन दिन में 335 को काटा
Updated Wed, 23 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन और आसपास के ग्रामीण अंचल में इन दिनों कुत्ते, बंदरों ने कहा बरपा रखा है। बीते तीन दिन में ही कुत्ते और बंदरों के काटने से घायल हुए 335 लोग सौ शैया अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आ चुके हैं। इसमें बच्चों और महिलाओं की तदात अधिक है।
आसपास के अस्पतालों में एंटी रैबीज के वैक्सीन उपलब्ध न होने से वृंदावन, मांट, मथुरा, जैंत, छटीकरा, आट्स आदि गांवों और तहसील से लोग सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डा. भरत सिंह ने बताया कि सोमवार को 200 रोगियों को एंटी रैबीज का वैक्सीन लगाया गया, जबकि मंगलवार को 73 और बुधवार को 62 लोगों को वैक्सीन लगाए गए।
अस्पताल के सीएमएस केके गुप्ता ने बताया कि कुत्ते, बंदर और अन्य जानवरों के काट लेने के 72 घंटे के अंदर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी रैबीज के वैक्सीन का स्टाक कम रह गया है। लखनऊ मुख्य कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा को बंदर ने काटा
वृंदावन के ब्रह्मकुंड निवासी पायल को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। पायल सोमवार को स्कूल से लौट रही थी तभी बदंरों ने उस पर हमला कर दिया और हाथ पर काटकर घायल कर दिया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने शासन को भेजे पत्र में कहा है कि तीर्थनगरी में बंदरों के आतंक के चलते हजारों श्रद्धालु, पर्यटक और नगरवासी खासे परेशान हैं। बंदरों के हमलों के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बंदरों के आतंक को रोकने की मांग की है।