फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बंदरों को जहर देकर मारने वालों को होगी 5 साल की सजा

बंदरों को जहर देकर मारने वालों को होगी 5 साल की सजा

Sat, 11 May 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बंदरों को जहर देकर मारने वालों को होगी 5 साल की सजा
बंदर
वृंदावन (मथुरा)। नगर में लगातार हो रही बंदरों की मौत की गुत्थी न तो वन विभाग ही सुलझा पाया है और न ही पुलिस। गोविंद बाग क्षेत्र में मारे गए दो बंदरों के विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा। जांच में बंदरों को जहर देने की पुष्टि होती है तो ऐसे लोगों को पांच साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 70 के गोविंद बाग क्षेत्र में अब तक हुई बंदरों की मौत का कारण फिलहाल आगरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट पर टिका है। स्थानीय लोग बंदरों को जहर देकर मारे जाने की आशंका भी जता चुके हैं। यदि ऐसा पाया गया कि बंदरों की मौत जहर देकर की गई है तो निश्चित ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आईपीसी की धारा 429 में दोषियों पर कार्रवाई संभव है। धारा 429 के तहत 50 रुपये या उससे अधिक के मूल्य के जीव-जंतु का वध या विकलांग करने की कुचेष्टा करने वालों को पांच वर्ष का कारावास या आर्थिक दंड 50 रुपये अथवा दोनों हो सकता है।
विज्ञापन

साल 2016 में तमिलनाडु स्थित वेल्लूर के मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक बंदर को रस्सी से बांधकर उसे डंडे व बेल्टों से पीटा था। साथ ही उसे जलाकर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 429 व वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विसरा जांच को भेजा गया है, रिपोर्ट आने में समय लगता है। यदि ऐसा पाया गया तो दोषियों के खिलाफ धारा 429 के तहत कम से कम एक माह का कारावास व जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।
-संजीव कुमार दुबे, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed