{"_id":"5cb8ab7bbdec2207143eabb5","slug":"101555606395-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में दो को जेल भेजा
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala demo
मैनपुरी- भोगांव। मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने ढाबा मालिक सहित गांव के एक युवक को जेल भेजा है। एसपी ने नामित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में 13 अप्रैल को युवक शैतान सिंह ने मां सीता देवी और बेटी माधुरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नामित आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
वहीं गुरुवार को पुलिस ने हत्या के षड़यंत्र में शामिल होने पर शिवचरन निवासी नरसिंहपुर, मोहल्ला गड्ढा निवासी ढाबा मालिक उमेशचंद्र को जेल भेजा है। ढाबा मालिक के परिजनों का कहना है जेल भेजे गए उमेशचंद्र की पुत्री की शादी 21 अप्रैल की है। अब शादी कैसे होगी। उन्होंने कहा कि होटल मालिक का वारदात से कोई लेनादेना नहीं है। आरोपी उनके यहां सिर्फ नौकरी करता था।