फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गड़बड़ी की आशंका के चलते नौ व्यक्तियों को किया जिला बदर

गड़बड़ी की आशंका के चलते नौ व्यक्तियों को किया जिला बदर

Tue, 09 Apr 2019 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी की आशंका के चलते नौ व्यक्तियों को किया जिला बदर
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा। डीएम आईपी पांडेय ने जिले में शांति व्यवस्था और लोकसभा चुनाव को लेकर नौ व्यक्तियों को यूपी गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया है। यह व्यक्ति जनपद एटा के सीमा क्षेत्र से बाहर जहां भी रहेगें वहां का पता देंगे तथा वहां के थानाध्यक्ष को भी सूचित करेंगे। इसके लिए उनको 50-50 हजार रुपये की दो ंजमानतें और इतनी ही धनराशि का बंधपत्र भी न्यायालय में दाखिल करना होगा। आदेश का पालन न करने पर उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। डीएम ने थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी नेत्रपाल सिंह अहेरिया, गुलाब सिंह अहेरिया, भदुआ निवासी संटू उर्फ तेज सिंह, थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पौंडरी निवासी रहीस, सतेंद्र एवं रिजोर थाना के गांव सराय जवाहरपुर निवासी श्यामवीर, रणवीर, हरिदत्त, थाना निधौलीकलां के गांव धौलेश्वर निवासी आशू उर्फ अभिलाख को छह महीने के लिए जिला बदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed