{"_id":"5bf1aee4bdec2269385b747d","slug":"101542565604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद को थाने ले जाने पर हंगामा, एकत्रित हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद को थाने ले जाने पर हंगामा, एकत्रित हुए भाजपाई
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला हरीनगर में पैसों के लेन-देन को लेकर भाजपा पार्षद के पति से विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस पार्षद को अपने साथ थाने ले गई। भाजपा पार्षद को हिरासत में लेने की जानकारी होते ही महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित भाजपाई थाना उत्तर पहुंचे। भाजपा पार्षद रेखा यादव की एसएचओ उत्तर से काफी नोक-झोंक हो गई। बाद में पार्षद को पुलिस उनके घर तक छोड़ने गई। इस मामलें में दोनो पक्षों ने तहरीर दी है।
थाना उत्तर के मोहल्ला हरीनगर निवासी भाजपा पार्षद रेखा यादव के पति मनोज ताऊ का कहना है कि हरीनगर निवासी रामकिशोर को 18 लाख रुपये उधार दिए थे। लगातार मांगने पर भी वह पैसा नहीं दे रहे, रविवार को सुबह पैसे मांगने के लिए उनके आवास पर गया था। इसी दौरान उनके भाई राजू ने गाली-गलौज के साथ ही लाइसेंसी पिस्टल तान दी। विवाद होने के बाद ही वह थाने गया था। लेकिन कोई नहीं मिला था। इसके बाद ही वह पार्टी के जलेसर रोड बच्चूबाबा सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चला गया था।
इसी दौरान एसएचओ उत्तर रवींद्र दुवे उनकी पत्नी पार्षद रेखा यादव को थाने ले आए। भाजपा पार्षद को हिरासत में लेने की जानकारी होते ही पार्टी महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अंकित तिवारी, धीरज, पार्षद अजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल के साथ काफी भाजपाई थाने पहुंच गए। भाजपाइयों के पहुंचते ही पुलिस बैकपुट पर आ गई। पार्षद रेखा यादव का आरोप था कि पुलिस ने थाने लाने के दौरान काफी अभद्रता की। इसको लेकर एसएचओ से काफी बहस हो गई।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जिस तरह थाने लेकर ही आए उसी तरह छोड़ने जाएं। काफी बहस के बाद रेखा यादव को महिला पुलिसकर्मियों के साथ वापस भेज दिया। थाना प्रभारी उत्तर का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट, विवाद हो गया था। तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष की तरफ से राजू ने पार्षद पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।